लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं और उनमें इसके हल्के लक्षण हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बैजल कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं । उन्होंने बताया कि उप राज्यपाल ने पहली खुराक तीरथ राम शाह अस्पताल में पिछले महीने ली थी ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझे संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। लक्षण दिखने शुरू होते ही मैं पृथक-वास में चला गया। मेरे संपर्क में जो भी आये थे, उनकी भी जांच की गई है। मैं अपने आवास से ही काम जारी रखूंगा और दिल्ली में हालात पर नजर रखूंगा।’’

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बैजल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''महाशय, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की मैं कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो