लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दिल्ली के अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:55 IST

Open in App

मथुरा, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दिल्ली के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार कारें, कलपुर्जे, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू भी मिला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘कोसीकलां पुलिस की टीम ने बुधवार की रात बठैन गेट क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक कार को रोका। कार में सवार दो आरोपियों को उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक चाकू मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सलीम कबाड़ी वाले के गोदाम से चालू हालत में चार कारें, इंजनयुक्त दो अधकटी कारें, 21 एसी, कम्प्रेशर, नौ साइलेंसर सहित विभिन्न कलपुर्जे भी बरामद हुए। गोदाम से ही उनके छह अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।

ग्रोवर ने बताया ‘‘ पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन सभी के खिलाफ दिल्ली में चालीस से अधिक मामले दर्ज हैं तथा इस नई वारदात में मथुरा में ही तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह का मुखिया मनीष और इरफान वाहनों की चोरी करते थे और उन्हें कटवा कर उनके कलपुर्जे बेच देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए