लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान दिल्ली की स्वास्थ्य प्रणाली नहीं चरमराई: केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 25, 2021 13:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि महामारी के दौरान दिल्ली ने बेहद गंभीर स्थिति का सामना किया लेकिन हाल के वर्षों में किए गए ‘सुधार’ और बेहतर प्रबंधन की वजह से यहां स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त नहीं हुई।

केजरीवाल ने कहा कि कई विकसित देश और न्यूयॉर्क जैसे शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई थी लेकिन घर में पृथकवास जैसे कदमों की वजह से दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं बनी।

केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 3.12 लाख से ज्यादा मरीज घर में पृथकवास में स्वस्थ हुए और यह व्यवस्था सबसे पहले दिल्ली में शुरू हुई और यहीं विश्व का पहला प्लाज्मा बैंक भी स्थापित हुआ। अब तक 4,929 लोग प्लाज्मा थेरेपी की वजह से स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी की वजह से आयकर राजस्व में कमी आने के बाद भी सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन देने और मुफ्त बिजली आपूर्ति समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बरकरार रखने में सफल रही।

उन्होंने दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में कहा कि अंतिम भुगतान चक्र में 38 लाख घरों का बिजली शुल्क शून्य आया है जबकि 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का पानी का बिल शून्य आया है। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्र ध्वज भी फहराया।

केजरीवाल ने कहा कि मार्च तक दिल्ली सरकार घर-घर राशन पहुंचाने का काम करेगी, जो राशन वितरण प्रणाली में ‘क्रांतिकारी’ कदम होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार हेल्थ कार्ड जारी करने जा रही है जिसके तहत एक व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़े सभी रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे। सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) से जोड़ा जाएगा और लोग अस्पतालों में कतार में लगने के बजाए ऑनलाइन पंजीकरण लेने में सक्षम होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को साफ करने से संबंधित परियोजना का कार्य भी समय अनुसार चल रहा है और आने वाले वर्षों में झुग्गी में रहनेवाले लोगों को फ्लैट में रहने को भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए