लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पहले स्मॉग टावर का काम 15 अगस्त तक पूरा होगा : राय

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कनॉट प्लेस में शहर का पहला स्मॉग टावर 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में इसके निर्माण की मंजूरी दी थी। इस 25 मीटर ऊंचे टावर का निर्माण एक किलोमीटर के दायरे में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा होना था।

राय ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर के निर्माण में विलंब हुआ। बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर लगने वाला यह देश में अपनी तरह का पहला टावर है। इसका काम तेजी से चल रहा है। अब यह 15 अगस्त तक बन कर तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन के पास भी ऐसे स्मॉग टावर हैं लेकिन यह अलग तकनीक पर काम करता है। चीन में लगे स्मॉग टावर प्रदूषित हवा को नीचे से सोखते हैं और ऊपर से स्वच्छ हवा छोड़ते हैं जबकि यह स्मॉग टावर विपरीत दिशा में काम करता है।’’

मंत्री ने बताया कि कनॉट प्लेस में यह स्मॉग टावर प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करने में सक्षम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई विशेषज्ञों की स्मॉग टावर की क्षमता के बारे में अलग-अलग राय है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पायलट परियोजना है। विशेषज्ञ इसके परिणामों का अध्ययन करेंगे और उसके बाद सरकार ऐसे और टावर बनाने पर फैसला लेगी।’’

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल), आईआईटी बॉम्बे के तकनीकी सहयोग से 20 करोड़ रुपये की इस परियोजना को लागू कर रहा है। नेशनल बिल्डिंग कंसट्रक्शन कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड को परियोजना प्रबंधन परामर्शक नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया