लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पालतू जानवरों का पहला पार्क मार्च 2022 से शुरू होगा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पालतू जानवरों के लिए विशेष तौर पर एक पार्क बनाया जा रहा है जहां चौपाया जानवर उन्मुक्त होकर उछल-कूद मचा सकेंगे। यह पार्क अगले वर्ष मार्च तक शुरू होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा तैयार किए जा रहे पार्क में पालतू जानवरों के लिए उछलने-कूदने का क्षेत्र बनाए जाने के अलावा उनकी सर्जरी, खेलने के क्षेत्र और पालतू जानवरों के भोजन एवं अन्य सामान की बिक्री के लिए स्टॉल भी होंगे।

यहां पालतू जानवरों के दिन में रहने के लिए शेल्टर होगा ताकि जब उनके मालिक कहीं बाहर हों तो वे यहां आराम कर सकें।

एसडीएमसी के बागवानी विभाग के निदेशक आलोक सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह पार्क दक्षिण दिल्ली में जंगपुरा के पास एक एकड़ के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और हमने दो-तीन स्थानों की पहचान की है... हम मार्च 2022 तक इस परियोजना को पूरा कर लेंगे।’’

सिंह ने कहा कि परियोजना के लिए जल्द ही काम का ठेका दिया जाएगा क्योंकि नगर निकाय इसे व्यावहारिक रूप देने के लिए ‘‘गंभीर प्रयास’’ कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरू और ग्रेटर हैदराबाद में कुत्ता पार्क से इस तरह की सुविधा विकसित करने का विचार आया। खुलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में अपनी तरह की यह पहली सुविधा होगी।

एसडीएमसी के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि अकसर देखा गया है कि आवासीय क्षेत्रों में लोग पार्क एवं बगीचों में पालतू जानवरों को लाने से मना करते हैं और कई बार इसको लेकर बहस तक हो जाती है।

भारती ने कहा, ‘‘इसलिए महानगर में इस तरह की सुविधा बनाना आवश्यक हो गया था। पार्क के खुल जाने से इस तरह की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लोगों को अपने जानवरों के लिए पार्क होगा। पार्क में जानवरों के अनुकूल कई सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू