लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पहले कोविड-19 मरीज ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:35 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी देश में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होने से पहले दिल्ली में कोरोना वायरस के पहले मरीज ने सोमवार को लोगों से बिना संकोच टीका लगवाने और इसके बारे में नकारात्मक बातें करने वालों या ‘‘गलत जानकारी’’ देने वालों की ना सुनने की अपील की है।

भारत में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकारकरण अभियान शुरु होगा।

दिल्ली में एक मार्च को संक्रमित पाए गए रोहित दत्ता ने कहा कि ‘‘ यह अवास्त्विक लगता है।’’

शहर के पहले कोविड-19 के मरीज ने कहा, ‘‘ कुछ महीने पहले तक, हम संघर्ष कर रहे थे। बड़ी संख्या लोगों की मौत हो रही थी। अज्ञात वायरस का डर चरम सीमा पर था। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने 2020 में एक कठिन लड़ाई लड़ी। इसलिए कोरोना यौद्धा ही इसकी पहली खुराक के हकदार हैं।’’

पेशे से व्यपारी दत्ता (46) दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं।

उन्होंने टीका बनाने के लिए प्रयोगशालाओं में दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुअ था, तब कई लोग खुद ही चिकित्सक विशेषज्ञ बन गए थे और नए वायरस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे थे। कई लोगों ने इसको लेकर गलत जानकारियां भी दीं। तब वैज्ञानिक भी इस नए वायरस का समझने की कोशिश ही कर रहे थे। अब कोविड-19 टीके के साथ भी यही हो रहा है।’’

चमड़े के व्यपारी ने कहा, ‘‘ कई लोग इसके लगने से पहले इसको लेकर गलत जानकारियां फैला रहे हैं। हमें अपने वैज्ञानिकों को एक मौका देना चाहिए।’’

भारत के औषधि नियामक ने ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ और ‘भारत बायोटेक’ के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

दत्ता ने कहा, ‘‘ मैं अपने साथी नागरिकों से अपील करना चाहूंगा कि जब भी मौका मिले, टीका लगावाने में संकोच ना करें। इंग्लैंड की रानी और उनके पति प्रिंस फिलिप ने भी टीका लगवाया है और भारतीय नेताओं को भी इसी तरह का उदाहरण पेश करना चाहिए, ताकि लोगों में विश्वास कायम किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे