लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा, अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो

By भाषा | Updated: February 19, 2021 01:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी दिल्ली के शिक्षा निदेशक उदित राय बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद में घिर गए जिसमें वह एक सरकारी स्कूल में छात्रों से परीक्षा के दौरान 'किसी भी तरह उत्तर पुस्तिकाएं भरने' और उन्हें खाली ना छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

कक्षा 12वीं के छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कहा गया है कि अगर छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ लिखते हैं, तो उन्हें अंक दें।

कांग्रेस और भाजपा ने इस वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा जबकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि राय की टिप्पणियों को संदर्भ से बाहर ले जाया गया है ।

वीडियो में राय कक्षा 12 के छात्रों को ' उत्तर पुस्तिकाएं भरने' का निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा, “यदि आप जवाब नहीं जानते हैं, तो कुछ भी लिखें । उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों को उत्तर की जगह लिख दें लेकिन उत्तर पुस्तिका को खाली न छोड़ें। हमने आपके शिक्षकों से बात की है और उन्होंने कहा है कि वे आपको अंक देंगे बशर्ते उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ लिखा हो। हमने सीबीएसई से यह भी कहा है कि अगर कोई बच्चा कुछ लिखता है तो उन्हें अंक दिया जाना चाहिए।”

बार-बार कोशिश करने के बावजूद राय ने वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सीबीएसई अधिकारियों ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ही वीडियो के “संदर्भ” के बारे में बता सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं