लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सात कोरोना योद्धाओं को किया था आमंत्रित 

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:42 IST

मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों से कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करने को कहा। समारोह में आमंत्रित एलएनजेपी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्द उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सात कोरोना योद्धाओं को आमंत्रित किया।केजरीवाल ने अपने संबोधन में कोरोना योद्धाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए कार्य किया है।

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सात कोरोना योद्धाओं को आमंत्रित किया और महामारी के दौरान किए गए उनके कार्य की सराहना की। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कोरोना योद्धाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए कार्य किया है। 

मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों से कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करने को कहा। समारोह में आमंत्रित एलएनजेपी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्द उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

वहीं, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि यह उनके लिए एक सुखद क्षण था। समारोह में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रदीप चौहान को भी आमंत्रित किया गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री ने हमारी सराहना की और लोगों ने जब हमारे लिए ताली बजाई तो मुझे गर्व की अनुभूति हुई। मैं कहना चाहूंगा कि लोग ईमानदारी से काम करें और कोरोना वायरस के खिलाफ पर्याप्त सावधानी बरतें।’’ 

मध्य जिले के एडीएम राजीव सिंह परिहार को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया जिनकी प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सराहना की गई। जीटीबी अस्पताल में कैट्स एंबुलेंस सेवा के चालक तेज बहादुर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सफाई निरीक्षक अशोक कुमार और सिविल डिफेंस स्वयंसेवी दीनानाथ यादव को भी समारोह में आमंत्रित किया गया और उनकी सराहना की गई। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया