लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नागरिकों ने सीएम केजरीवाल से की अपील, पेट्रोल-डीजल से कम करें वैट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 13, 2018 17:51 IST

दिल्ली रेजीडेंट्स फोरम के संयोजक वी के अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर ढाई रूपये की कमी की थी।

Open in App

दिल्ली में विभिन्न रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और नागरिक समाज समूहों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से नुकसान का दावा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शहर में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का अनुरोध किया। 

दिल्ली रेजीडेंट्स फोरम के संयोजक वी के अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर ढाई रूपये की कमी की थी।

पड़ोस के हरियाणा और उत्तरप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने अपने प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की थी।

अरोड़ा ने कहा, 'हम दिल्ली सरकार से राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाने का अनुरोध करते हैं।'

महिला प्रगतिशील एसोसिएशन (एमपीए) की सचिव रितू भाटिया ने कहा कि पर्व-त्यौहार का समय होने के कारण किफायती और सुगम सार्वजनिक परिवहन के अभाव में लोग निजी गाड़ियों के इस्तेमाल के लिए मजबूर हैं।

आनंद विहार के निवासी मनीष चावला ने कहा, ‘‘हरियाणा और उत्तरप्रदेश की तुलना में कीमतों में दो-तीन रूपये का अंतर होने के कारण सीमा के करीब रह रहे दिल्ली वासी अपेक्षाकृत कम प्रदूषणकारी बीएस-छह ईंधन की जगह पड़ोसी राज्यों से भारत मानक चार का ईंधन खरीद रहे हैं।’’ 

आरडब्ल्यूए फेडरेशन, पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष वी एन बाली ने कहा, ‘‘सदी का मौसम आने वाला है, ऐसे में बीएस चार ईंधन के इस्तेमाल से राजधानी में प्रदूषण की समस्या और गहराएगी। ’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं