लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा ।

आईएमडी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (एमएमटी) 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 साल में केवल एक बार 2018 में औसत न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे गया, जब यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था।

वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान छह डिग्री था और इससे पहले 1996 में यह 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली में इस बार दिसंबर में आठ दिन शीतलहर चली। वर्ष 2018 के दिसंबर में भी इतने ही दिन शीतलहर चली थी।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीतलहर की घोषणा की जाती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में साफ आसमान, हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ और ‘ला नीना’ के प्रभाव जैसे कारकों के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है।

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य के ‘आसपास’ ही था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय का क्षेत्र प्रभावित हुआ, जिससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से हवा की दिशा बदलने और इसके दिल्ली-एनसीआर की तरफ आने से न्यूनतम तापमान गिरने लगा। उन्होंने कहा कि ला नीना प्रभाव के कारण भी तापमान में गिरावट आती है ।

‘ला नीना’ प्रशांत महासागर में तापमान में बदलाव संबंधी मौसमी परिघटना है इसके कारण हवा के रूख में बदलाव आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए