लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन बेहद खराब, दिवाली पर और भी खराब होने की आशंका

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार दूसरे दिन ‘‘बेहद खराब’’ रही और अगले दो दिनों में इसके और भी खराब होने की आशंका है, भले ही दिवाली पर कोई आतिशबाजी नहीं की जाये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो पांच और छह नवंबर को वायु गुणवत्ता 'गंभीर' हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मॉडल अनुमान एक्यूआई को ‘उच्च उत्सर्जन के साथ भी’ ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंचने का संकेत नहीं देते है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 303 और सोमवार को 281 था।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों में भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। यह फरीदाबाद में 337, गाजियाबाद में 330, नोएडा में 327 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'', तथा 401 और 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।

‘सफर’ ने कहा कि बुधवार को दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में आठ प्रतिशत प्रदूषण के लिए पराली जलाये जाने की 3,271 घटनाएं जिम्मेदार रही।

उसने कहा कि यह बृहस्पतिवार को 20 प्रतिशत और शुक्रवार और शनिवार को 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका है, क्योंकि हवा की दिशा उत्तर पश्चिम में बदल रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं पंजाब और हरियाणा में खेतों में पराली जलाये जाने से उत्पन्न धुआं राष्ट्रीय राजधानी की ओर ले आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू