लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसम्बर दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और इसमें सुधार के भी अभी कोई संकेत नहीं हैं।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 364 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को शहर में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 341 था। यह बुधवार को 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर रहेगी और अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, इस मौसम में न्यूनतम तापमान अधिकतर दिन बादल नहीं होने के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री कम ही रहा है।

ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण प्रदूषक धरातल के निकट बने रहते हैं जबकि अनुकूल तेज हवाएं इन्हें छितरा कर अपने साथ उड़ा ले जाती हैं।

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि वायु गुणवत्ता के शनिवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने की आशंका है।

उसने पहले कहा था कि चार दिसंबर से सात दिसंबर के बीच इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान है।

शहर का ‘वेंटिलेशन इंडेक्स’ (वायु संचार सूचकांक) शुक्रवार को 1,000 वर्गमीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है।

वायु संचार सूचकांक 6,000 वर्गमीटर प्रति सेकेंड से कम और वायु की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने से प्रदूषक तत्वों के छितराव के लिए प्रतिकूल स्थितियां होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित