लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ हुई

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर हवा की धीमी रफ्तार और कम तापमान के कारण प्रदूषकों के इकट्ठा होने की वजह से दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को भी वायु गुणवत्ता के “गंभीर” श्रेणी में ही रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक इसमें ज्यादा सुधार होने का पूर्वानुमान नहीं है।

शहर में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 रहा जो गंभीर श्रेणी में आता है। सोमवार को यह 332 था जबकि रविवार को 321 और शनिवार को 290 था।

पड़ोसी शहरों के वायु प्रदूषण की बात करें तो फरीदाबाद में यह 407, गाजियाबाद में 468, ग्रेटर नोएडा में 458 और नोएडा में 450 था और वायु गुणवत्ता यहां भी “गंभीर” श्रेणी में ही रही।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

श्रीवास्तव ने वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिये हवा की धीमी गति, कम तापमान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादा आर्द्रता को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा कि कम तापमान से हवा भारी हो जाती है और प्रदूषक जमीन के करीब फंसे रहते हैं।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की अधिकतम गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग