लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ऊपरी सीमा के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में और गिरावट आई है और शुक्रवार को यह ऊपरी सीमा में ‘खराब’ श्रेणी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषक पीएम2.5 में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी पराली जलाने की रही जो इस मौसम में अब तक सबसे अधिक है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी ‘सफर’ के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पराली जलाने की 1,112 घटनाएं दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का गत 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद में एक्यूआई 289, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 284, गुरुग्राम में 262 और नोएडा में 282 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

श्रेणीवार प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) की उप समिति ने बृहस्पतिवार को दिल्ली और एनसीआर राज्य के अधिकारियों को डीजल से चलने वाले जेनरेटरों को बंद करने और बस व मेट्रो ट्रेन सेवा के फेरों में वृद्धि करने का निर्देश दिया।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के डॉ.वीके सोनी ने समिति को सूचित किया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख एक नवंबर की सुबह तक ऐसा ही रहेगा और इसकी वजह से वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक गिर सकता है जिससे हवा में नमी बढ़ेगी और यह स्थिति प्रदूषकों के फैलने के अनुकूल नहीं होती।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर उप समिति ने एनसीआर के राज्यों को हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी होने के दौरान उठाए जाने वाले कदमों के अलावा ‘बहुत खराब’ श्रेणी के लिए निर्धारित कदमों को भी उठाने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह