लाइव न्यूज़ :

बारिश, तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी बारिश और तेज हवाओं के बाद सोमवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ठीक होकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गयी।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक सरकारी एजेंसी ने कहा है कि आगे हवा की गुणवत्ता बेहतर होकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुचने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह दस बजे 148 दर्ज किया गया। रविवार को पिछले 24 घंटे में सूचकांक 354 और शनिवार को 443 दर्ज किया गया था।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार को दिल्ली में तेज बारिश और प्रति घंटे 30 किलोमीटर रफ्तार वाली हवाओं के कारण प्रदूषक तत्वों का बिखराव हुआ।

सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढे आठ बजे से रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है और प्रति घंटे 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो