लाइव न्यूज़ :

बारिश, तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी बारिश और तेज हवाओं के बाद सोमवार सुबह दिल्ली में वायु की गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गयी।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक सरकारी एजेंसी ने कहा है कि आगे हवा की गुणवत्ता बेहतर होकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुचने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 151 दर्ज किया गया। रविवार को यह सूचकांक 354 और शनिवार को 443 दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार को दिल्ली में तेज बारिश और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण प्रदूषक तत्वों का बिखराव हुआ।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, सोमवार को 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता संबंधी पूर्व चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि मंगलवार को एक्यूआई के ''मध्यम'' से ''संतोषजनक'' श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos