लाइव न्यूज़ :

अनुकूल वायु गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर हवा की गति अनुकूल रहने के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को आंशिक सुधार दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 रहा। यह रविवार को 389 था।

पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई 331, गाजियाबाद में 287, ग्रेटर नोएडा में 254, गुड़गांव में 332 और नोएडा में 291 दर्ज किया गया, जो खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब, और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अनुकूल वायु गति, 12 किमी प्रति घंटा तक ने प्रदूषकों का बिखराव बढ़ाया।

शहर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर ‘सफर’ के मुताबिक एक-दो दिसंबर को वायु गति मंद रहने की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता और खराब होगी। वहीं, तीन दिसंबर से वायु गति अनुकूल होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?