लाइव न्यूज़ :

अनुकूल वायु गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर हवा की गति अनुकूल रहने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को आंशिक सुधार दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 रहा। यह रविवार को 389 था।

पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई 331, गाजियाबाद में 287, ग्रेटर नोएडा में 254, गुड़गांव में 332 और नोएडा में 291 दर्ज किया गया, जो खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब, और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अनुकूल वायु गति, 12 किमी प्रति घंटा तक ने प्रदूषकों का बिखराव बढ़ाया।

शहर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर ‘सफर’ के मुताबिक एक-दो दिसंबर को वायु गति मंद रहने का अनुमान है जिससे वायु गुणवत्ता और खराब होगी। वहीं, तीन दिसंबर से वायु गति अनुकूल होने की उम्मीद है।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने भी आदेश जारी कर आवश्यक सामग्री वाले ट्रकों के अलावा अन्य ट्रकों के प्रवेश पर जारी रोक को सात दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया। हालांकि, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी।

आदेश के मुताबिक, वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के मद्देनजर अगले आदेश तक निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो