लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली में शनिवार को हवा की गति में कमी के कारण वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार, रविवार को भी यही स्थिति रहने की आशंका है।

सफर ने कहा, “स्थानीय हवा की गति 29 और 30 नवंबर को थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रदूषण कारक तत्व बिखर जाएंगे और कुछ सुधार होगा लेकिन एक्यूआई “बेहद खराब” श्रेणी में रहेगा। हवा की गति मंद पड़ने से प्रदूषण कारी तत्वों का बिखराव नहीं हो रहा है। दिल्ली के ‘पीएम 2.5’ कणों में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का हिस्सा छह प्रतिशत है।”

सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 407 था। फरीदाबाद में 434, गाजियाबाद में 376, गुरुग्राम में 378 और नोएडा में यह 392 था। दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 402 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में यह 416, गाजियाबाद में 368, गुरुग्राम में 362, ग्रेटर नोएडा में 352 और नोएडा में 381 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे