लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में, तत्काल बदलाव की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और सरकारी एजेंसियों का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन में इसमें उल्लेखनीय बदलाव की संभावना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तक तापमान के भी गिरकर एकल अंक तक पहुंचने की संभावना जताई है। बुधवार सुबह तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 दर्ज किया गया था जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। लेकिन बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से तेज हवाओं ने प्रदूषण के ऊंचे स्तर से निजात दिलाई।

शहर में पिछले 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को 435 दर्ज किया गया था, जिसमें सुधार हुआ और यह सोमवार को 221 हो गया और मंगलवार को यह 171 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है।

बुधवार को सतह के नजदीक हवा उत्तरपश्चिम की ओर रहेगी और हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हवा की यह गति अगले तीन से चार दिन तक प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिहाज से अनुकूल बनी रहेगी।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने यह भी बताया कि पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को पराली जलाए जाने की भी कुछ ही घटनाएं ही सामने आईं और इसका दिल्ली के वायु प्रदूषण पर असर नगण्य रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान शनिवार को गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है क्योंकि हालिया बर्फबारी के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहनी शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह