लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जुलाई अंत तक 5.5 लाख कोरोना मामले के अनुमान पर पलटे मनीष सिसोदिया, कहा- केंद्र के आंकड़ों के आधार पर ही था अनुमान

By सुमित राय | Updated: July 2, 2020 23:30 IST

मनीष सिसोदिया दिल्ली में जुलाई अंत तक 5.5 लाख कोरोना केस वाले बयान से पलट गए हैं और कहा है कि यह अनुमान केंद्र के आंकड़ों के आधार पर ही था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब तक 92175 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5.5 लाख कोरोना मामलों का अनुमान केंद्र के आंकड़ों के आधार पर ही था।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब तक यहां 92175 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जुलाई अंत तक 5.5 लाख कोरोना वायरस के मामले के अनुमान से पलट गए हैं और कहा है कि यह केंद्र सरकार के आंकड़ों के आधार पर ही था।

मनीष सिसोदिया का यह बयान अमित शाह के हमले के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था जुलाई अंत तक 5.5 लाख कोरोना केस के बयान ने लोगों के अंदर डर पैदा किया और लोगों ने दिल्ली से पलायन शुरू कर दिया।

केंद्र के आंकड़ों से अनुसार था अनुमान: सिसोदिया

इसके बाद मनीष सिसोदिया ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "जुलाई अंत तक 5.5 लाख के मामलों का अनुमान उस वक्त की स्थिति के हिसाब से था और यह आंकड़ा भारत सरकार के पोर्टल से लिया था और वो आंकड़ा गलत नहीं था। जनता को जानकारी देने से फायदा ही है, डराने वाली बात नहीं है। 8 जून को लगा था इतने केस होंगे।"

अमित शाह ने कहा था कि 5.5 लाख कोरोना केस के अनुमान ने लोगों के अंदर डर पैदा किया। (फोटो सोर्स- एएनआई)" title="अमित शाह ने कहा था कि 5.5 लाख कोरोना केस के अनुमान ने लोगों के अंदर डर पैदा किया। (फोटो सोर्स- एएनआई)"/>
अमित शाह ने कहा था कि 5.5 लाख कोरोना केस के अनुमान ने लोगों के अंदर डर पैदा किया। (फोटो सोर्स- एएनआई)

अमित शाह ने कही थी ये बात

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमित शाह ने पिछले सप्ताह कहा था, "जून के दूसरे सप्ताह के आसपास मनीष सिसोदिया ने कहा कि 31 जुलाई तक 5.5 लाख व्यक्ति वायरस से संक्रमित होंगे। कोई जगह नहीं बचेगी और न ही अस्पताल में कोई बिस्तर खाली रहेगा। स्थिति गंभीर होगी। इस बयान ने दिल्ली के लोगों के मन में बहुत डर पैदा किया। मैं अनुमान सही या गलत था में नहीं जाना चाहता। लेकिन डर की स्थिति पैदा हो गई और लोगों ने पलायन (दिल्ली से बाहर) करना शुरू कर दिया।"

मनीष सिसोदिया ने कही थी ये बात

मनीष सिसोदिया ने कहा था, "30 जून तक दिल्ली में संक्रमण के एक लाख तक मामले होंगे और हमें 15,000 बेड की जरूरत पड़ेगी। ऐसा अनुमान है कि दिल्ली में 15 जुलाई तक 2.15 लाख मामले होंगे और 33,000 बेड की जरूरत पड़ेगी। वहीं, 31 जुलाई तक 5.5 लाख मामले होंगे और दिल्ली को 80,000 बेड की जरूरत पड़ेगी। संक्रमण के मामले दोगुने होने के आधार पर 31 जुलाई तक 5.5 लाख मामले होने की आशंका है।"

दिल्ली में कोरोना वायरस के 26 हजार एक्टिव केस मौजूद

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2373 मामले सामने आए, जबकि 3015 लोग ठीक हुए और 61 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 92175 हो गई, जिसमें से 63007 लोग ठीक हो गए हैं, 2864 लोगों की मौत हो गई है और 26304 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअमित शाहदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है