लाइव न्यूज़ :

'बिजली गुल होने पर दिल्लीवासियों को दिया जाएगा प्रति घंटे के हिसाब से मुआवजा'

By भाषा | Updated: April 21, 2018 00:51 IST

बिजली जाने का रियल टाइम डेटा बिजली डिस्काम और दिल्ली बिजली नियामक आयोग ( डीईआरसी ) के पास होता है। जैन ने कहा कि डिस्काम को उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए यह नीति बनाई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अनिर्धारित तरीके से बिजली गुल होने पर दिल्लीवासियों को मुआवजा दिया जाएगा और उसे उनके मासिक बिलों में समायोजित किया जाएगा। यह मुआवजा प्रतिघंटे के 100 रूपये के हिसाब से दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस पहल को उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कल मंजूरी दी। 

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'बिजली गुल होने का रियल टाइम डेटा है और अगर अनिर्धारित बिजली कट होती है और उससे एक इलाके में 50 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होते हैं तो उन्हें शिकायत करने की भी जरूरत नहीं है। मुआवजे को उनके मासिक बिल में समायोजित किया जाएगा।' 

बिजली जाने का रियल टाइम डेटा बिजली डिस्काम और दिल्ली बिजली नियामक आयोग ( डीईआरसी ) के पास होता है। जैन ने कहा कि डिस्काम को उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए यह नीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव डीईआरसी के पास भेजा गया है और इसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। 

नीति के मुताबिक, अगर बिजली केवल एक घंटे तक गुल रहती है तो डिस्काम को इसके लिए मुआवजा नहीं देना होगा लेकिन अगले एक घंटे के लिए उन्हें प्रति उपभोक्ता 50 रूपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। दो घंटे तक बिजली गुल रहने के बाद उन्हें 100 प्रति घंटे के हिसाब से मुआवजा देना होगा।  

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह