लाइव न्यूज़ :

मुरथल के ढाबे में 75 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने कहा- वहां जाने वाले दिल्लीवासी खुद क्वारंटाइन हो जाए

By भाषा | Updated: September 5, 2020 13:23 IST

हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल के अमरीक-सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी और गरम धरम ढाबे के 10 कर्मचारी कोरोना वायरस से गुरुवार (3 सितंबर) को संक्रमित पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे दोनों ढाबे दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं। इसलिए दिल्ली वालों को सेल्फ क्वारंटाइन होने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा, फिलहाल राजमार्ग पर स्थित इन ढाबों पर फिलहाल जाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यहां से लोग किसी भी शहर में जा सकते हैं।

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल के दो प्रसिद्ध ढाबों में हाल में जाने वाले दिल्ली के लोगों को तुरंत पृथक-वास में चले जाना चाहिए और कोविड-19 की जांच करानी चाहिए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह कहा। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने बताया कि अमरीक-सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी और गरम धरम ढाबे के 10 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अगले आदेश तक दोनों ढाबों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया।

दोनों ढाबे दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं। सामान्यत: दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग पराठे और अन्य पकवान खाने के लिए इन ढाबों पर जाते हैं। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन ढाबों पर जाने वाले लोगों को तुरंत पृथक-वास में चले जाना चाहिए और तीन-चार दिन के बाद जांच करानी चाहिए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजमार्ग पर स्थित इन ढाबों पर फिलहाल जाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यहां से लोग किसी भी शहर में जा सकते हैं, जिस पर नजर रखना निगरानी टीम के लिए भी बहुत मुश्किल काम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संभव हो परिवारों को बाहर नहीं जाना चाहिए। अभी भी स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति बनी हुई है और लोगों को फिलहाल निश्चिंत नहीं होना चाहिए। केवल तभी बाहर निकलना चाहिए जब वास्तव में आवश्यक हो।’’

उन्होंने कहा, “यह लोगों का बहुत गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है कि वे बाहर जा रहे हैं जैसे सबकुछ सामान्य हो चुका हो। वे खुद को और अपने परिवारवालों को खतरे में डाल रहे हैं।” इस बीच सोनीपत जिला प्रशासन ने ढाबों के 75 संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया है।

जिला उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर समस्त ढाबों को ग्राहकों की संख्या और उनके संपर्क का ब्यौरा दर्ज करने को कहा गया था। उन्होंने कहा, “इनके आधार पर हम उन ग्राहकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में इन दोनों ढाबों में खाना खाया।” सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एस पुनिया ने कहा कि सुखदेव ढाबे पर संक्रमित पाए गए अधिकांश कर्मचारी वे हैं जो हाल ही में बिहार से आए हैं। 

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया