लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवासी प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी अब अपने हाथ में लें : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से शहर में प्रदूषण कम करने में मदद की अपील की और कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का इस्तेमाल ना करें।

उन्होंने कहा कि आस-पास के राज्यों के किसानों के पराली जलाना शुरू करने के कारण, दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मैं एक महीने से वायु गुणवत्ता के आंकड़े ट्वीट कर रहा हूं। उसमें दिख रहा है कि आस-पास के राज्यों के किसानों के पराली जलाना शुरू करने के कारण दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि दिल्लीवासी प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी अब अपने हाथ में लें।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हरेक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और कम से कम स्थानीय स्तर पर उत्पन्न प्रदूषण घटाने के लिए 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले ‘रेड लाइट ऑन, व्हीकल ऑफ’ अभियान सहित तीन उपायों में योगदान दें।

केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि लाल बत्ती पर वाहन बंद करने से 250 करोड़ रुपये बचाए जा सकते हैं और प्रदूषण 13 से 20 प्रतिशत कम किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने या ‘कार पूल’ करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लोगों को दिल्ली सरकार की आंख तथा कान बनना चाहिए और कूड़ा जलाने जैसी प्रदूषण फैलाने की घटनाओं की जानकारी देनी चाहिए, ताकि उनसे निपटा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों