लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेले से लौटने वाले दिल्ली वासियों को 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले या जाने की योजना बना रहे दिल्ली के निवासियों को वहां से लौटने पर 14 दिन तक घर पर अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा। उन्हें स्वयं से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डालनी होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश में यह कहा।

कोरोना वायरस संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को लेकर कई विवाद खड़े हो गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह संक्रमण का केंद्र बन सकता है।

अनिवार्य पृथक-वास संबंधी आदेश शनिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया कि चार अप्रैल के बाद से कुंभ मेले में गए लोग या वे लोग जो 30 अप्रैल तक चलने वाले मेले में जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पहचान पत्र, कुंभ मेले में जाने की तारीख और दिल्ली वापसी की तारीख दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर डालनी होगी।

डीडीएमए की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘दिल्ली के वे सभी निवासी जो हरिद्वार में कुंभ 2021 में जा चुके हैं या जाने का विचार कर रहे हैं उन्हें दिल्ली लौटने पर घर पर 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा।’’

आदेश में कहा गया कि कुंभ से लौटने वाला व्यक्ति यदि दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपनी जानकारी नहीं देगा तो संबंधित जिला मेजिस्ट्रेट उक्त व्यक्ति को संस्थागत पृथक-वास केंद्र में भेज देंगे।

इसमें कहा गया कि डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कुंभ मेले में 10 से 14 अप्रैल के बीच कुल 1,701 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं