लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के मामले बढ़ने से दिल्लीवासियों का नये साल का जश्न फीका हुआ

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली और एनसीआर वासियों के लिए यह लगातार दूसरा साल है जब वे पाबंदियों के बीच हल्के फुल्के तरीके से ही नये साल का जश्न मना सकेंगे।

मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और दिल्ली समेत अनेक बड़े शहरों और राज्यों में नये साल की शुरुआत से पहले अनेक कोविड संबंधी पाबंदियां लगा दी गयी हैं।

गुड़गांव में रहने वाले पुनीत टंडन मार्केटिंग के पेशे में हैं। वह अपने परिवार के साथ धूमधाम से नये साल का जश्न मनाने की योजना बना रहे थे लेकिन कोरोना वायरस संबंधी नयी पाबंदियों ने उनके उत्साह को फीका कर दिया है।

टंडन ने कहा, ‘‘मैं और मेरा परिवार इस साल नये साल की पूर्व संध्या पर घूम फिरकर जश्न मनाने का सोच रहे थे। हालात सही लग रहे थे और कोरोना वायरस के मामले भी कम थे। लेकिन मुझे लगता है कि किसी की नजर लग गयी। अचानक से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे और पार्टी करने वालों पर हर तरह की पाबंदी लगा दी गयी हैं।’’

अंग्रेजी समाचार ऐप इनशॉर्ट्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार कोविड संबंधी ताजा पाबंदियों की घोषणा के बाद करीब 63 प्रतिशत दिल्लीवासियों ने कहा है कि वे नये साल की पहली रात पर घरों पर रहेंगे, वहीं 29 प्रतिशत ने कहा कि वह कुछ लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाना पसंद करेंगे। यह सर्वेक्षण 15,000 लोगों पर किया गया जिनमें से चार प्रतिशत ने कहा कि वह बाहर खाना या घूमने जाना पसंद करेंगे।

रेस्तरां, खानपान और बेवरेज उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी हालात चिंताजनक हैं। उन्हें लंबे समय से कारोबार में छाई मंदी के नये साल के मौके पर आयोजनों के दौरान छंटने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ ने उनकी योजनाओं को विफल कर दिया।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में क्रमिक कार्रवाई कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है जिसके कारण रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह