लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवालों ने डेंगू को मारा, प्रदूषण भी नियंत्रण में रखा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:55 IST

दिल्ली सरकार ने दिवाली की शाम कनॉट प्लेस पर लेजर शो करने की योजना बनाई है और ‘आप’ सभी को वहां आने के लिए आमंत्रित करती है।’’ इस मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद रहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली वाले डेंगू को मारने और प्रदूषण को नियंत्रण में लाने में सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस दशहरे पर समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने का आह्वान किया।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली वाले डेंगू को मारने और प्रदूषण को नियंत्रण में लाने में सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस दशहरे पर समाज में मौजूद रावण जैसी शक्तियों को हराने का आह्वान किया।

लाल किले के नजदीक आयोजित दशहरा कार्यक्रम में वह बोल रहे थे जिसका आयोजन लव-कुश रामलीला समिति ने किया था। केजरीवाल ने राक्षस रावण, उनके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने के लिए तीर चलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘ हमें समाज में रावण जैसी शक्तियों को हराना होगा। डॉक्टर कह रहे थे कि इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ेंगे लेकिन डेंगू के खिलाफ हमारे अभियान के जरिये राष्ट्रीय राजधानी के लोग घातक डेंगू को मारने और उसे नियंत्रित करने में सफल हुए।’’

उन्होंने कहा कि दिल्लीवाले प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में सफल हुए। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ दिल्ली में प्रदूषण घटना शुरू हो गया है और यह 25 फीसदी तक कम हुआ है। दिल्ली सरकार ने दिवाली की शाम कनॉट प्लेस पर लेजर शो करने की योजना बनाई है और ‘आप’ सभी को वहां आने के लिए आमंत्रित करती है।’’ इस मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद रहीं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया