लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा ने भेजा धमकी भरा मेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 11:18 IST

नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट को बम  से उड़ाने की धमकी मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा ने IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी है.

Open in App

नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट को बम  से उड़ाने की धमकी मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा ने IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी है. आतंकी संगठन अलकायदा ने दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल भेजा है. इस मेल में आतंकी संगठन अलकायदा नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है.

इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस सहति सभी सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट के पर्सनल स्टाफ की ओर से हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया है कि अल कायदा सरगना एक धमकी भरा ई-मेल मिला है जिसमें इसमें एयरपोर्ट को बम उड़ाने की धमकी दी गई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेल में कहा गया है कि करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं. वे एक से तीन दिनों में एयरपोर्ट पर बम रखने की योजना बना रहे हैं.” वहीं “ईमेल की जांच के बाद डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में इन्हीं नामों और ऐसी जानकारी के साथ ही धमकी भरे मैसेज मिले थे. जिसे बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमिटी (BTAC) ने इसे अविशिष्ट घोषित किया था.”

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया  कि, सिक्योरिटी ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (SOCC) ने दिल्ली पुलिस सहित सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दे दी है. इसके साथ ही एयरपोर्ट ने सुरक्षाबलों को अलर्ट करते हुए सुरक्षा भी पहले से कड़ी कर दी है. एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर तोड़फोड़ निरोधी जांच की जा रही है. इसके अलावा सभी एंट्री प्वाइंट पर गाड़ियों की चेकिंग और पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां