लाइव न्यूज़ :

एक अगस्त से दोबारा खुलेगा दिल्ली का चिड़ियाघर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली के चिड़ियाघर को तीन महीने बाद आगंतुकों के लिए एक अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 15 अप्रैल को चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था।

इससे पहले कोविड-19 महामारी की पहली लहर और बर्ड फ्लू के कारण चिड़ियाघर एक वर्ष से भी अधिक समय तक बंद रहा था। इस वर्ष एक अप्रैल को चिड़ियाघर को आगंतुकों के लिए दोबारा खोला गया था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण उसे दोबारा बंद कर दिया गया था।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने कहा, ‘‘हम एक अगस्त से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) को दोबारा खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। यह आगंतुकों के लिए दो चरणों में खोला जाएगा। इसकी ऑनलाइन बुकिंग 31 जुलाई से शुरू हो जाएगी।’’

आगंतुक या तो चिड़ियाघर की वेबसाइट पर अथवा क्यूआर कोड का उपयोग करके प्रवेश द्वार पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। चिड़ियाघर को दो पालियों में आगंतुकों के लिए खोला जाएगा। पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

चिड़ियाघर प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए साइकिलों की भी व्यवस्था की है और उन्हें परिसर के भीतर मोटरसाइकिल अथवा कारों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

पांडे ने कहा कि चिड़ियाघर में 2020-21 के दौरान केवल 124 जानवरों की मौत दर्ज की गई, जोकि पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। इस दौरान यह आम जनता के लिए बंद रहा था।

इस समय चिड़ियाघर में 94 प्रजातियां और 1,162 जानवर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos