लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का चिड़ियाघर अस्थायी रूप से बंद रहने के बाद फिर से खुला

By भाषा | Updated: August 1, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मामलों में वृद्धि के कारण अस्थायी तौर पर बंद रहने के साढ़े तीन महीने बाद चिड़ियाघर को रविवार को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया।

चिड़ियाघर को इससे पहले महामारी और बर्ड फ्लू के कारण एक साल से अधिक समय के लिए बंद किया गया था और यह एक अप्रैल को फिर से खुला था।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने कहा, ‘‘चिड़ियाघर आज खुला। बारिश भी लोगों खासतौर से युवाओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। हम उनकी यात्रा को सार्थक बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

चिड़ियाघर दो पालियों में सुबह आठ बजे से दोपहर तक और दोपहर एक बजे से शाम पांच तक खुलेगा। दर्शकों को चिड़ियाघर की वेबसाइट या प्रवेश द्वारों से क्यू आर कोड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा।

प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए साइकिलों की भी व्यवस्था शुरू की है ताकि वाहनों के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सके।

पांडे ने बताया कि 2020-21 में जनता के लिए बंद रहते हुए चिड़ियाघर में केवल 124 पशुओं की मौत हुई जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में अभी पशुओं की 94 प्रजातियां हैं और 1,162 पशु हैं।

दिल्ली चिड़ियाघर को गुजरात से प्रजनन के उद्देश्य से तीन शेर और नागपुर तथा चेन्नई से तीन बाघ मिलने की संभावना है। उसे चंडीगढ़ के एक चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग मिला। महामारी के कारण तब से पशुओं के आदान-प्रदान का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह