लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : भोजनालय में बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सड़क किनारे एक भोजनालय में बिल भुगतान को लेकर कथित तौर पर मारपीट का शिकार हुए 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दिलीप के रूप में की गयी है, जोकि भोजनालय में काम करता था। यह घटना बुधवार की है, जब भोजनालय में एक ई-रिक्शा चालक खाना खाने के बाद बिल का भुगतान किए बिना ही जा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बिल भुगतान को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक के कुछ दोस्त भी इस विवाद में कूद पड़े और झगड़ा बढ़ गया। दिलीप के साथ ई-रिक्शा चालक और उसके दोस्तों ने मारपीट की। दिलीप के पेट में किसी ने घूंसा मारा और वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली के लाल बाग इलाके के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे