लाइव न्यूज़ :

दिल्ली युवा कांग्रेस ने गैस सिलेंडरो की बढती कीमतों के खिलाफ धरना दिया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर धरना दिया ।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि गैस सिलेंडर खरीदते समय लोग महंगाई के आंसू रो रहे हैं ।

युवा कांग्रेस नेता के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ''इस देश के लोग कह रहे हैं —'ये अच्छे' दिन वापस ले लीजिये और हमें हमारे 'बुरे दिन' वापस लौटा दीजिये । देश के लोग महंगी वस्तुओं को खरीद कर कथित 'अच्छे दिन' की कीमत चुका रहे हैं । देश के लोग ऐसे कथित अच्छे दिन से मुक्ति चाहते हैं ।''

उन्होंने कहा कि देश के लोग अत्यधिक बेरोजगारी, आर्थिक लाचारी और उच्च मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''ऐसी स्थिति में लोगों को राहत देने की बजाय, सरकार लोगों को महंगाई की चक्की में पीस रही है।

बृहस्पतिवार को खाना पकाने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढोत्तरी कर दी गयी । इसके बाद दिल्ली में सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 834.50 रुपये हो गयी है।

श्रीनिवास बीवी ने कहा, ''मोदी सरकार के शासन दौरान ​पिछले छह महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 140 रुपये का इजाफा हुआ है । मोदी सरकार लोगों को किस बात की सजा दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा