लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: विमान में बम होने की फर्जी सूचना देने वाला युवक पकड़ा गया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष में कथित तौर पर फोन कर विमान में बम होने की फर्जी सूचना देने के आरोप में, दिल्ली से पटना जा रहे विमान में सवार 22 वर्षीय युवक को सोमवार को पकड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने युवक की पहचान आकाश दीप के तौर पर की और बताया है कि वह ‘‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीप अपने पिता के साथ विमान में सवार हुआ था जिसके बाद उसने पीसीआर को फोन कर कहा कि विमान में बम है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ‘‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ युवक को उसके पिता उपचार के लिए पटना ले जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें युवक के उपचार से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। चिकित्सीय जांच की जाएगी और उससे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि विमान में 48 यात्री सवार थे। अब उन्हें दूसरे विमान में भेजा जा रहा है। इस विमान की गहन जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित