लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग ने बिहार की महिला को दिल्ली में उसके प्रेमी से मिलवाया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बिहार से एक महिला को सकुशल बचाकर राष्ट्रीय राजधानी में उसके प्रेमी से मिलवाया। एक स्थानीय अदालत ने जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयोग के मुताबिक, एक व्यक्ति ने आयोग को शिकायत भेजकर कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम में रहता था। महिला के परिजनों को उनके संबंधों का पता लगने पर वे उसे वापस अपने साथ बिहार ले गए और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।

डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि आयोग ने शिकायतकर्ता से संपर्क साधा और महिला के बारे में जानकारी जुटाई।

बाद में आयोग ने बिहार पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने पंडौल इलाके में महिला का पता लगाया। पुलिस ने आयोग को सूचित किया कि महिला की जान को खतरा था और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है।

बयान के मुताबिक, बाद में महिला को राष्ट्रीय राजधानी लाकर उसके प्रेमी से मिलवाया गया। एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली पुलिस को जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला को उसकी इच्छानुसार व्यक्ति से मिला दिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल