लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भीड़ ने दिल्ली की महिला वकील पर हमला किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:31 IST

Open in App

अगरतला, आठ अगस्त पशु क्रूरता के खिलाफ काम करनेवाली दिल्ली की एक महिला वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भीड़ ने उनपर हमला किया, क्योंकि उन्होंने मवेशियों को ट्रकों में क्षमता से अधिक भरकर ले जाने की सूचना दी थी।

वकील श्रेया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार को भीड़ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित रूथखाला गांव के नजदीक पुलिसकर्मियों के सामने उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई और वह वहां से किसी तरह बच निकलने में सफल रहीं।

अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने दो ऐसे ट्रक देखे हैं जिनमें मवेशियों को ठूंसा गया था और वह पुलिस को मौके पर लेकर गईं जिसके बाद घटना हुई।

पुलिस ने बस इतना कहा कि मामले की जांच चल रही है।

अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा, “घटना के संबंध में बिशालागढ़ थाने में दंगा, गैर कानूनी रूप से एकत्र होने, मारपीट, आपराधिक धमकी, लापरवाह व्यवहार जिससे संक्रामक रोग (कोविड-19) फैल सकता है, और महिला की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है।”

वह एक मुकदमे के सिलसिले में त्रिपुरा आई थीं।

अग्रवाल ने कहा कि त्रिपुरा उच्च न्यायालय के रास्ते में, उन्होंने मवेशियों से भरे दो ट्रकों को देखा। उन्होंने कहा कि वह बिशालगढ़ थाने गईं और पुलिस से कहा कि वह उनके साथ रूथखाला गांव चले जहां वाहन खड़े थे जिनसे मवेशियों को उतारा जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं तो करीब 100 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और पुलिस के सामने उन्हें तथा उनके साथियों को अपशब्द कहे।

अग्रवाल ने दावा किया कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई, हालांकि वह किसी तरह मौके से भागने में सफल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो