लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आई दिल्ली की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 10, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की चपेट में आए व्यक्ति के सम्पर्क में आई महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महिला बृहस्पतिवार को संक्रमित पाई गईं। वह कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गईं थी। उनके परिवार के 17 लोग भी पृथक-वास में हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र भेजे गए हैं।

दिल्ली में रविवार को ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया था। तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था, जबकि उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं