लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : आईटीओ इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता (27) ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है और किसी काम से दिल्ली आई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे आईटीओ-यमुना पुल के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

आईपी एस्टेट थाने में महिला की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई।

पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?