लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की महिला ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ईमेल कर आत्महत्या करने की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:42 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की महिला ने संभवत: मदद की मांग करते हुए ईमेल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि यह महिला अपनी शादी टूटने के चलते किसी मानसिक विकार से ग्रसित प्रतीत हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लंदन स्थित भारतीय दूतावास को फौरन ही सूचित किया गया, जिसने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से यहां संपर्क किया।यह मामला रोहिणी के अमर विहार पुलिस थाने में दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिये देर रात इलाके में घर-घर जाकर उसे ढ्रंढा।

नयी दिल्लीदिल्ली की 43 वर्षीय एक महिला ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक संकट भरा ईमेल भेजा, जिस पर लंदन स्थित भारतीय दूतावास, यहां विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस हरकत में आई तथा उन्होंने उसे आत्महत्या करने से रोक दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात महिला ने ईमेल के जरिये भेजे अपने संदेश में कहा, ‘‘यदि दो घंटे में मदद नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगी।’’

पुलिस ने बताया कि यह महिला अपनी शादी टूटने के चलते किसी मानसिक विकार से ग्रसित प्रतीत हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लंदन स्थित भारतीय दूतावास को फौरन ही सूचित किया गया, जिसने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से यहां संपर्क किया और त्वरित प्रतिक्रिया करने को कहा क्योंकि महिला का जीवन खतरे में नजर आ रहा था।

यह मामला रोहिणी के अमर विहार पुलिस थाने में दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिये देर रात इलाके में घर-घर जाकर उसे ढ्रंढा क्योंकि उसने ईमेल में अपना पूरा पता नहीं लिखा था और फोन कॉल का भी जवाब नहीं दे रही थी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने संभवत: मदद की मांग करते हुए ईमेल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भेजा था।

महिला मानसिक रूप से बहुत परेशान नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कर्ज से परेशान है और दिल्ली के रोहिणी इलाके में किराये के मकान में रहती है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने बताया , ‘‘रोहिणी इलाके में अमन विहार पुलिस थाने में यह सूचना पहुंची। महिला ने मेल में अपना पूरा पता नहीं लिखा था। ’’

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस ने इलाके में घर-घर जाकर उसका पता लगाने की कोशिश की और दो घंटे बाद उसका पता चला। डीसीपी ने बताया कि महिला ने बार बार कहने पर भी दरवाजा नहीं खोला और पुलिस को दरवाजा तोड़ने के लिये दमकल कर्मियों को बुलाना पड़ा। इसके कुछ देर बाद महिला बाहर निकली और वह डरी हुई तथा बेचैन नजर आ रही थी।

मिश्रा ने बताया कि महिला ने कहा कि वह ठीक है और दमकल कर्मियों तथा पुलिस से वापस जाने को कहा। कुछ कर्मी उसके अनुरोध पर उसके घर में घुसे। उन्होंने बताया कि उसके घर के अंदर करीब 16 से 18 बिल्लियां घूम रही थी और पूरा घर अस्त व्यस्त था तथा ऐसा लग रहा था कि जैसे बरसों से सफाई नहीं हुई हो।

डीसीपी ने बताया कि वह नगर निगम के एक स्कूल में शिक्षिका हुआ करती थी। पुलिस ने बताया कि फौरन ही दो मनोचिकित्सकों और एक चिकित्सक को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि महिला को अपने घर पर ही रहने की अनुमति दे दी गई और उसे मनोचिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है। 

टॅग्स :ब्रिटेनदिल्लीबोरिस जॉनसनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा