लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला 10 साल बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के 10 साल बाद आखिरकार आरोपी 28 वर्षीय महिला को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान शकुंतला के रूप में की गयी है, उसने 2011 में कमल सिंगला के साथ मिलकर 22 वर्षीय अपने पति रवि कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कमल सिंगला शकुंतला का प्रेमी था, लेकिन शकुंतला की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी रवि कुमार से कर दी गयी थी। पति की हत्या करने के बाद से वह कमल के साथ ही रह रही थी और दोनों ने 2017 में शादी भी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक कमल को 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह इस समय अलवर की एक जेल में बंद है। इस मामले में कमल के चालक गणेश को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शकुंतला भागने में सफल रही थी और लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने शकुंतला की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शकुंतला ने पूछताछ में बताया कि उसने कमल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का षड़यंत्र रचा, क्योंकि उसकी इच्छा के विरूद्ध उसकी शादी की गयी थी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शकुंतला के अलवर में कहीं छिपे होने की सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी।

आलोक कुमार ने कहा, ‘‘ पुलिस की टीम ने अलवर में लगभग 15 दिन बिताए और आखिरकार शनिवार को उसका पता लगाने और उसे पकड़ने में कामयाब रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल