लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अक्षरधाम के पास कार में लगी आग, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2019 10:41 IST

पुलिस ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे मिली थी।

Open in App

पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास रविवार को एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार 34 वर्ष की एक महिला और उसकी दो बेटियों की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। डीसीपी (पूर्वी दिल्ली) जसमीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाली दोनों बच्चियों की उम्र दो साल और पांच साल है। 

पुलिस ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे मिली थी। पुलिस के अनुसार जब घटना हुई तब कार अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी।

डीसीपी ने बताया कि जांच में यह पता चला कि कार चला रहा महिला का पति और अगली सीट पर बगल में बैठी उसकी एक बेटी गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, पिछली सीट पर बैठी उसकी पत्नी और दो बेटियां बाहर नहीं आ सकीं।  उन्होंने बताया कि आग लगने की संभावित वजह सीएनजी किट प्रतीत हो रही है। 

टॅग्स :दिल्लीकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां