Weather Update: दिल्ली में दिखी घने कोहरे की चादर, ठंड का सितम जारी, 132 रहा एक्यूआई
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 10:39 IST2022-02-05T10:35:18+5:302022-02-05T10:39:01+5:30
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Weather Update: दिल्ली में दिखी घने कोहरे की चादर, ठंड का सितम जारी, 132 रहा एक्यूआई
नई दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के ताजा अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में शनिवार को सुधार देखा गया। ऐसे में आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 132 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
#WATCH | Delhi woke up to dense fog this morning. Visuals from Dhaula Kuan.
— ANI (@ANI) February 5, 2022
As per IMD, the national capital will experience 'dense fog' today with the minimum temperature being 6 degrees Celsius. pic.twitter.com/en5MNgknEP
शनिवार सुबह अपडेट किए गए सफर के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, लोधी रोड, मथुरा रोड, IIT-दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। इन जगहों पर एक्यूआई क्रमश: 159, 142, 121, 142, 139 और 152 रहा। मालूम हो, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
Observations of 0830 hrs IST, shows dense fog is persisting over Delhi (Palam 50m & Safdarjung 100m). Dense to very dense fog over Punjab & Haryana (Bhiwani 25m; Amritsar, Bhatinda, Hisar 50). Dense fog over Uttar Pradesh (Agra 50m, Lucknow 100m): India Meteorological Department pic.twitter.com/5kbj9iZjew
— ANI (@ANI) February 5, 2022
फिलहाल, शनिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है। यही नहीं, हिमाचल प्रदेश मौसम की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो वहीं निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार दोपहर को मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है।
#WATCH | Dense fog engulfs Delhi this morning. Visuals from IGI Airport.
— ANI (@ANI) February 5, 2022
As per Delhi Airport's update issued at 7:26 am, while landing & take-offs continue, flights that are not CAT IIIA compliant may get affected. Passengers are requested to contact the airline concerned. pic.twitter.com/2vaTB00pnb
24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 6 फरवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश या हिमपात होने की प्रबल संभावना है। वहीं, शनिवार को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा वीडियो ट्विटर अकाउंट पर जारी किया गया है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास का है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। वीडियो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास का है। pic.twitter.com/FV9B6Cf4VE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक ठंड का सितम जारी रहेगा।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें धौला कुआं की हैं। pic.twitter.com/ZnRJvqAbGZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कपकपाती ठंड रहेगी। इसके अलावा इन इलाकों में सुबह व शाम घना कोहरा भी रहेगा।