लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को संभवत: जून में मिलेगा स्पूतनिक वी टीका : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताते हुए सोमवार को कहा कि रूस के, कोविड—19 रोधी टीके स्पू​तनिक वी की पहली खेप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जून में मिलने की संभावना है ।​

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी म्यूकर मायकोसिस के 944 मामले हैं। इनमें से 300 मरीजों का केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

केजरीवाल राजधानी के एक स्कूल में मौजूद थे जहां उन्हें पत्रकारों एवं उनके परिवारों के ​लिये विशेष टीकाकरण अभियान की शुरूआत करनी थी ।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''हमने इस टीकाकरण अभियान की शुरूआत पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिये की है । पत्रकारों की ओर से, उनके लिए एक विशेष अभियान शुरूआत करने की मांग की गयी थी । 18—44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए तथा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये टीकाकरण की शुरूआत की जा रही है। मैं सभी पत्रकारों से आग्रह करता हूं कि बड़ी संख्या में आगे आयें और टीकाकरण करवायें । टीकाकरण के माध्यम से ही आप स्वयं को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं ।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के 944 मामले सामने आये हैं ।

उन्होंने कहा, ''दिल्ली में ब्लैक फंगस संक्रमण के 944 मामले हैं, इनमें से 300 मरीज केंद्र सरकार के अस्पतालों में भर्ती हैं । दवाईयों की बड़े पैमाने पर कमी है । हमें शनिवार को एक हजार इंजेक्शन मिले हैं और रविवार को कुछ नहीं मिला ।''

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को रूस के कोविड रोधी टीके स्पूतनिक वी की खेप का एक हिस्सा मिलने की संभावना है जिसे संबंधित कंपनी 20 जून के बाद आयात करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टीके का निर्माण भारत में संभवत: अगस्त में शुरू हो जायेगा ।’’

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने आपात स्थिति में कुछ शर्तों के साथ स्पूतनिक वी के उपयोग की अनुमति दे दी है। डॉ रेड्डीज लेबोरेटॅरीज इस दवा का भारत में आयात करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल