लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को गुजरात से एक शेर और दो शेरनियां मिलेंगी, बदले में राष्ट्रीय राजधानी दो दरियाई घोड़े देगी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली को पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत गुजरात से प्रजनन के उद्देश्य से तीन शेर मिलेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे ने कहा, ‘‘केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने गुजरात के केवड़िया और सक्करबाग से एक शेर और दो शेरनी लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

बदले में दिल्ली पश्चिमी राज्य को दो दरियाई घोड़े देगी। पांडे ने कहा कि नागपुर में गोरेवाड़ा चिड़ियाघर के साथ एक और पशु विनिमय पर काम चल रहा है। इसके हिस्से के रूप में, दिल्ली को दो बाघ मिलेंगे। राजधानी को नागपुर चिड़ियाघर से स्लॉथ बियर का एक जोड़ा भी प्राप्त होगा।

निदेशक ने कहा कि चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से दिल्ली को नर बाघ मिलने की संभावना है। बंगाल की एक बाघिन को पिछले साल नवंबर में प्रजनन के लिए कानपुर से लाया गया था।

वर्तमान में, दिल्ली के चिड़ियाघर में पांच सफेद बाघ हैं - तीन नर और दो मादा, बंगाल के बाघों और शेरों की एक-एक जोड़ी है।

दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के कारण 15 अप्रैल से बंद दिल्ली चिड़ियाघर एक अगस्त को फिर से खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर