लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा- राजधानी को मिलेगी एक और शीला दीक्षित

By भाषा | Updated: January 27, 2020 13:19 IST

Delhi Elections 2020: इस चुनाव में कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति करने और पार्टी के प्रमुख नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट देने के आरोप पर, अल्का लांबा ने कहा, ‘‘यह सच नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव से दिल्ली को ‘‘एक और शीला दीक्षित’’ मिलने जा रही है।लांबा ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में एकतरफा मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव से दिल्ली को ‘‘एक और शीला दीक्षित’’ मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी छोड़ कर पिछले साल कांग्रेस का दामन थामने वाली 44 वर्षीय लांबा ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में एकतरफा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि आप को लोगों को यह समझाने में मुश्किल होगी कि उसने किसी ऐसे व्यक्ति को मैदान में क्यों उतारा है, जिन्हें उसने 2015 में ‘भ्रष्ट’ कहा था। 

आप ने प्रह्लाद सिंह साहनी को मैदान में उतारा है, जो इसी सीट से 2015 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। चुनावी राजनीति में महिला प्रतिनिधियों की कम संख्या पर, लांबा ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा उचित प्रतिनिधित्व पर ध्यान दिया है और इस बार पार्टी ने 10 महिलाओं को मैदान में उतारा है।’’ 

आप और भाजपा ने क्रमश: नौ और पांच महिलाओं को मैदान में उतारा है। यह पूछे जाने पर कि क्या कोई तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कद तक पहुंच सकता है, तो लांबा ने इसपर पूरे विश्वास से कहा ‘‘2020 का चुनाव दिल्ली को एक और शीला दीक्षित देगा।’’ 

इस चुनाव में कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति करने और पार्टी के प्रमुख नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट देने के आरोप पर, उन्होंने कहा, ‘‘यह सच नहीं है। पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने यह सोचकर मुझे यहां से उतारा कि मैंने 25 साल तक जमीन पर काम किया है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अलका लांबाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह