लाइव न्यूज़ :

गर्मी से मिलती रहेगी राहत, दिल्ली का मौसम देख वैज्ञानिक भी हैरत में! अभी एक सप्ताह और लू चलने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: May 10, 2023 12:02 IST

दिल्ली में इस साल गर्मी का प्रकोप बहुत हद तक देखने को नहीं मिला है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलती रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दिल्ली में 16-17 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है।

Open in App

नयी दिल्ली: आगामी दो से तीन दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, लेकिन अभी एक और सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव के चलते 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

16-17 मई तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी कुछ दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 12-13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है।’’ दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर में 21 अप्रैल से सात मई के बीच बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई, जो साल के इन महीनों में दुर्लभ ही होता है।

दिल्ली में इस बार गर्मी से क्यों मिलती रही राहत?

ऐतिहासिक रूप से, मई दिल्ली में सबसे गर्म महीना रहता है और इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। अधिकारी इसका कारण एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ को बताते हैं। पश्चिमी विक्षोभ मौसम की ऐसी प्रणालियां हैं जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर-पश्चिमी भारत में बेमौसम बारिश लाती हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिमी भारत में 21-22 अप्रैल से तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। इस दौरान दिल्ली में एक भी दिन लू नहीं चली। यह दुर्लभ है, लेकिन हम आंकड़ों का अभाव होने के कारण इसे जलवायु परिवर्तन से नहीं जोड़ सकते।’’

1901 के बाद मई की तीसरी सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में गत बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का कुछ अलग ही रंग देखने को मिला था। सामान्य तौर पर इन दिनों भीषण गर्म हवाओं की चपेट में रहने वाली दिल्ली सुबह के समय कोहरे की हल्की चादर में लिपटी नजर आई थी। न्यूनतम तापमान गत बृहस्पतिवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस था और यह मौसम संबंधी आंकड़ों का संग्रह शुरू किए जाने के पश्चात 1901 के बाद मई में तीसरी सबसे सर्द सुबह थी।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मई में अब तक 50.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस पूरे महीने में दिल्ली में आमतौर पर 19.7 मिमी बारिश होती है। शहर में अप्रैल में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जो 2017 के बाद से अप्रैल में हुई अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

लंबे समय तक बारिश के कारण इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है। आईएमडी ने इस महीने उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य से कम तापमान रहने और अपेक्षाकृत कम दिन लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना 1951 के बाद से सबसे गर्म महीना था और इस दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :दिल्ली समाचारमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह