भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को आज मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने ऐसी जताई है संभावना
By भाषा | Updated: June 17, 2019 11:40 IST2019-06-17T11:40:38+5:302019-06-17T11:40:38+5:30
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बनेग रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

File Photo
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिल सकती है। असामान्य गर्मी के बाद आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
सुबह के दौरान तापमान इस साल के सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बनेग रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 54 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।