लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्मी अप्रैल में चरम पर! टूटा 72 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने 'लू' चलने की चेतावनी दी; ऑरेंज अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: April 10, 2022 13:45 IST

Delhi Heat Wave: दिल्ली में गर्मी अभी से लोगों को सता रही है। मौसम विभाग ने राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लू चलने की चेतावनी, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान।मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद।

नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में ‘लू’ चलने की चेतावनी दी है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गयी। आईएमडी के मुताबिक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 72 सालों का रिकॉर्ड

दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में लू चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगो का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिये और जानकारी लेते रहिये), ऑरेंज (तैयार रहिये) और लाल (कार्रवाई करें।)

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था। एनसीआर में गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था। गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तपा रही है गर्मी, राहत के बहुत अनुमान नहीं

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाला दिन रहने का प्रबल अंदेशा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किये गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है। मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं