Delhi Weather Today: दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग! आज 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने दिया अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2025 07:30 IST2025-06-09T07:29:57+5:302025-06-09T07:30:34+5:30

Delhi Weather Today:दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, लोगों को अत्यधिक तापमान और उच्च आर्द्रता का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Delhi Weather Today Temperature may reach 45 degrees today IMD gives update | Delhi Weather Today: दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग! आज 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने दिया अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग! आज 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने दिया अपडेट

Delhi Weather Today:दिल्लीवालों को चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बढ़े हुए तापमान की वजह से दिल्ली में आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी। संडे को तापमान में बढ़ोतरी के बाद सोमवार, 9 जून को तापमान 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है क्योंकि पारा 45 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

राजधानी के लिए हीटवेव अलर्ट तब आया जब हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। 11 और 12 जून को गर्म और आर्द्र मौसम के साथ स्थिति कठोर रहने की उम्मीद है, इन दिनों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

भीषण गर्मी को देखते हुए आईएमडी ने नागरिकों से जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

10 जून: अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27-29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लू और धूल भरी हवाएं चलने के साथ आसमान साफ ​​रहेगा। 

11 जून: अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साफ आसमान के साथ गर्म और आर्द्र मौसम। 

12 जून: अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27-29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

13 जून: अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लू नहीं चलेगी, हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। 

14 जून: अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। 

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

सफदरजंग मॉनिटरिंग स्टेशन ने अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, पालम में 43.6, लोदी रोड में 42.3, रिज में 42.9 दर्ज किया, जबकि आयानगर में रविवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Web Title: Delhi Weather Today Temperature may reach 45 degrees today IMD gives update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे