लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोहरे की मार, पारा 2.2° पहुंचा, 1 से 3 जनवरी बारिश की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 14:37 IST

कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसी के साथ ही विमान सेवा पर असर पड़ा है। दिल्ली में करीब 9.20 पर लोधी रोड पर 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है वहीं आया नगर में 2.5 डिग्री टेमप्रेचर दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1 जनवरी से 3 जनवरी तक रात में हल्की बारिश का अनुमान2 जनवरी को ओले भी पड़ने की संभावना है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। सोमवार सुबह Delhi- NCR पर घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसी के साथ ही विमान सेवा पर असर पड़ा है। दिल्ली में करीब 9.20 पर लोधी रोड पर 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है वहीं आया नगर में 2.5 डिग्री टेमप्रेचर दर्ज किया गया है।

न्यूज एजेंसी की ANI के अनुसार, कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली के पालम में विजिबिलिटी जीरो होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। लेकिन अभी तक किसी फ्लाइट को कैंसिल नहीं किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1 जनवरी से 3 जनवरी तक रात में हल्की बारिश का अनुमान है। इसी के साथ ही 2 जनवरी को ओले भी पड़ने की संभावना है।

देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 

कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस 

इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज (एक घंटे की देरी)

मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 

कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 

मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 

पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 

गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस (2 घंटे की देरी)

दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति में देरी

गोरखपुर-भिवानी गोरखधाम एक्सप्रेस

इलाहाबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस 

रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 

हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 

राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 

भागलपुर-नई दिल्ली ट्रेन 

पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति 

भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 

सिंगरौली-निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट 

कोटा-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 

हैदराबाद-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 

मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 

अंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस 

जबलपुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 

यशवंतपुर-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 

यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 

बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस (एक घंटे की देरी)

बैंगलोर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में देरी

बता दें कि पिछले कई दिनों उत्तर भार में प्रचंड ठंड पड़ रही है। रविवार को दिल्ली के लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लोगों को कड़ाके की ठंड से नववर्ष की पूर्व संध्या के आसपास राहत मिलने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की बात कही है।

टॅग्स :दिल्लीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल