Delhi weather: दिल्ली में गर्मी असर तेज, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, तेज हवाएं चलने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 21:27 IST2022-03-24T21:26:20+5:302022-03-24T21:27:27+5:30

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ''शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और शनिवार और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।''

Delhi weather Maximum temperature settles 35-5° Celsius says IMD predicted strong surface winds weekend | Delhi weather: दिल्ली में गर्मी असर तेज, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, तेज हवाएं चलने का अनुमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 पर था।

Highlightsमौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को खराब रही।बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 फीसदी दर्ज की गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाया और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम कार्यालय ने सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ''शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और शनिवार और रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।'' राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को खराब रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 पर था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने को संतोषजनक माना जाता है। एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। 

Web Title: Delhi weather Maximum temperature settles 35-5° Celsius says IMD predicted strong surface winds weekend

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे